{"_id":"6425cdf40ce3a7112d00e5b6","slug":"khaliatop-snow-skiing-training-pithoragarh-news-c-8-1-98158-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खलियाटॉप में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू
Thu, 30 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलिया टॉप में स्की पर बैलेंस बनाने का प्रयास करता प्रशिक्षणार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खलियाटॉप में दो से तीन फुट तक बर्फ जमा है। इस कारण जिला पर्यटन विभाग की ओर से जनजाति उप योजना के तहत पांच दिनी स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस दौरान मोनाल संस्था युवाओं को स्नो स्कीइंग की बारीकियां सिखाएगी।
प्रशिक्षण का शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी के राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. रवि जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण क्षेत्र के छात्रों-नौजवानों को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि खलियाटॉप में दो से तीन फुट तक बर्फ है जो स्कीइंग के लिए जरूरी है। इस दौरान 20 प्रशिक्षणार्थियों को बैलेंस बनाने के साथ ही उपकरणों और स्कीइंग के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य प्रशिक्षक सुरेंद्र, मनोज कुमार, आशीष उप्रेती, राहुल कुमार और सहायक प्रशिक्षक हेमा सोरागी, मंजू फर्सवाण स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में लता जैम्याल, यशोदा जैम्याल, भावना, चंदन सिंह, प्रज्ञा रिलकोटिया, खीला लस्पाल, यश रावत, योगेश गनघरिया, योगेश ह्यांकी आदि शामिल रहे।