{"_id":"5a58e9a04f1c1be9408b46b7","slug":"khadak-singh-won-21-km-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़क सिंह ने 21 किलोमीटर की मैराथन जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़क सिंह ने 21 किलोमीटर की मैराथन जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में मैराथन को हरी झंडी दिखाते विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के संदेश के लिए रं कल्याण संस्था की ओर से आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिता सुवा निवासी और कुमाऊं स्काउट्स में तैनात जवान खड़क सिंह ने जीत ली। हाफ मैराथन में कुल 76 लोगों ने भाग लिया। दूसरी ओर जूनियर वर्ग में 6 किमी की ग्रेट धारचूला रन में पांखू के बच्चों ने बाजी मारी। इस दौड़ में 200 बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
धारचूला तहसील मुख्यालय से छारछुम तक आयोजित ओपन हाफ मैराथन प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी एवं विशिष्ट अतिथि लघु जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक गजेंद्र बुदियाल ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। विधायक ने प्रथम स्थान वाले को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार एवं तृतीय को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। विशिष्ट अतिथि गजेंद्र बुदियाल ने विजयी प्रतियोगियों को नकद इनाम एवं प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल ने बताया कि सीनियर वर्ग की हाफ मैराथन में विजेता को 15 हजार, द्वितीय को दस हजार, तृतीय को पांच हजार, चतुर्थ को तीन हजार एवं पंचम स्थान पाने वाले को दो हजार रुपये पारितोषिक एवं ट्राफी दी गई। जूनियर वर्ग के धावकों को प्रथम को दो हजार, द्वितीय को 1500, तृतीय को एक हजार, चतुर्थ को 500 रुपये दिए गए। सीनियर वर्ग की हाफ मैराथन में चंदन सिंह ने द्वितीय, पूरन धामी ने तृतीय, नवीन कोरंगा ने चतुर्थ एवं देवेंद्र परिहार ने पंचम, महिला वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ की बबीता ने प्रथम, कविता ने द्वितीय, मोहिता ने तृतीय एवं शोभा देवी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया किया। जनजाति खिलाड़ियों के लिए अलग से आयोजित दौड़ के पुरुष वर्ग में बसंत बुड़ाथोकी ने प्रथम, विनोद बुड़ाथोकी ने द्वितीय, नीरज गर्ब्याल ने तृतीय एवं महिला वर्ग में कलावती रौंकली ने प्रथम, इंद्रा रायपा ने द्वितीय, आरती नगन्याल ने तृतीय, ज्योति नगन्याल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की दौड़ में पांखू के बच्चे विमल उपाध्याय, खिलेश कार्की, सूरज सुरकाली, धर्मेंद्र कुमार, निश्चय बुड़ाथोकी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मोनिका जोशी, निशा जोशी, हैनी बुदियाल, मोनिका बुदियाल, कृतिका गर्ब्याल ने स्थान पाया।
इसके अलावा महिला सशक्तीकरण के लिए आयोजित दौड़ की पचास साल आयु वर्ग में गोविंदी गर्ब्याल ने प्रथम, रूमा देवी ने द्वितीय, ललिता कुटियाल ने तृतीय, 40 वर्ष आयु वर्ग में बबीता गर्ब्याल ने प्रथम, आवती ह्यांकी ने द्वितीय, बबीता पतियाल ने तृतीय, 30 वर्ष आयु वर्ग में शांति नगन्याल ने प्रथम, दशरथी कुटियाल ने द्वितीय एवं अंजु रौंकली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही साठ साल के बुजुर्गों से लेकर दस साल से नीचे के बच्चों के लिए भी दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन देवकृष्ण फकलियाल, राम सिंह ह्यांकी, राजू नबियाल ने किया तथा खेल प्रतियोगिताओं का संचालन मोहन तत्वाल, पूरन ग्वाल, बृजेश नबियाल, हेमंत बुदियाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र कुंवर, पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, अशोक नबियाल, महिमन ह्यांकी, जसराज व्यांस, दौलत फकयिलाल, कुसुम देवी आदि ने शिरकत की।