{"_id":"5724e1ce4f1c1b955ba916aa","slug":"keep-an-eye-on-those-who-illegally-cross-mahakali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली को अवैध तरीके से पार करने वालों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली को अवैध तरीके से पार करने वालों पर रखें नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी कमांडेंट
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट मानवेंद्र सिंह ने नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की चौकियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि नेपाल की तरफ से नदी में ट्यूब डालकर या तैरकर पार करने वालों पर सख्त नजर रखी जाए। तस्कर रात के समय ही नदी को अवैध तरीके से पार करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अवैध आवागमन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
कमांडेंट ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से आवाजाही करने वालों की चेकिंग करने, उनके सामान को चेक करने के निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए,अन्यथा इसका फायदा अपराधी उठाने लगते हैं। नेपाल सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों और कस्टम के अधिकारियों से बराबर संपर्क बनाए रखने और तालमेल से काम करने की हिदायत दी। बाद में उन्होंने गिठीगाड़ा स्थित एसएसबी की चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को निष्ठा से कर्तव्य का पालन करना चाहिए। यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल वाहिनी मुख्यालय से संपर्क किया जाए। उनके साथ सब एरिया आर्गेनाइजर ओमप्रकाश, एएसआई ललितमोहन भट्ट, नरेंद्र भट्ट, रमेश भट्ट, उमेश भट्ट, महाजन सिंह, हेड कांस्टेबल सूरत सिंह आदि थे।
विज्ञापन