फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kedarnath received compensation in line

केदारनाथ की तर्ज पर मुआवजा मिलना

Thu, 07 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट Updated Thu, 07 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath received compensation in line
अजय भट्ट को व्यथा सुनाते आपदा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आपदा प्रभावित बस्तड़ी का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावित बस्तड़ी, उड़मा, पत्थरकोट गांव को तत्काल विस्थापित करने की मांग की। कहा कि आपदा प्रभावितों को केदारनाथ की तर्ज पर मुआवजा मिलना चाहिए। भट्ट ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नुकसान की जानकारी केंद्र को नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन


विधायक विशन सिंह चुफाल के साथ हेलीकॉप्टर से सिंघाली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने सिंघाली जीआईसी और प्राइमरी स्कूल के राहत शिविर में रह रहे आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। कहा कि प्रभावितों को मदद दिलाने के लिए भाजपा राज्य सरकार पर भरपूर दबाव डालेगी। पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा प्रभावितों की मदद के लिए तैयार है। राज्य सरकार सात दिन बीतने के बाद भी नुकसान की जानकारी केंद्र सरकार को नहीं दे पाई है। केंद्र के पास मदद का प्रस्ताव जितनी जल्दी पहुंचेगा, उतनी जल्दी केंद्र सरकार राहत राशि का आवंटन करेगी।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद राज्य सरकार ने 350 गांवों को विस्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन एक गांव भी शिफ्ट नहीं हुआ है। अब विस्थापित होने वाले गांवों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। कहा राज्य सरकार डाप्लर रडार के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया जाता है, आपदा मद में धन न देने की बात कही जाती है। भट्ट ने बस्तड़ी घटनास्थल पर जाकर सेना, पैरा मिलिट्री, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के काम की सराहना की। दौरे में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशन भंडारी, हरेंद्र चुफाल, मनोज साह, देवी दत्त जोशी, शमशेर सत्याल, महिमन कन्याल, प्रह्लाद चुफाल साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed