फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kavi Sammelan in Baluwakot

दीपक की कविता मेरी जिंदगी पतंग की तरह को मिला पहला स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan in Baluwakot
बलुवाकोट महाविद्यालय में काव्य पाठ में मौजूद छात्र और प्राध्यापक। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलवामा के शहीदों की स्मृति में राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के सैन्य विज्ञान विभाग और हिंदी विभाग ने कवि सम्मेलन और प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों और प्राध्यापकों ने कविता पाठ किया। इसमें दीपक सिंह की कविता मेरी जिंदगी पतंग की तरह है को पहला स्थान मिला। भावना भट्ट को दूसरा और रितु धामी को तीसरा स्थान मिला। किशन कुमार और विकास सीपाल की कविता को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

पुरातन छात्र के रूप में आमंत्रित राजकीय जूनियर हाई स्कूल ढूंगातोली की प्राध्यापिका प्रियंका भट्ट ने कोरोना के दुष्प्रभाव बताए। महाविद्यालय के हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. जगत सिंह कठायत ने कहा न हिंदू के लिए न मुसलमान के लिए, जिएं तो जिएं हिंदुस्तान के लिए। संस्कृत विभाग के डॉ. डीएन भट्ट ने अपनी कविता से सफलता के सूत्र दिए।
विज्ञापन

सैन्य विभाग के विभाग प्रभारी एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. अतुल चंद ने कहा सुन ले कायर पाकिस्तान, वीरों की धरती हिंदुस्तान। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. गीतांजलि मिश्रा, डॉ. डीएन भट्ट, राहुल तिवारी निर्णायक थे। डॉ. अतुल चंद ने संचालन किया। कार्यक्रम में चंद्रा नबियाल, प्रभजोत कौर, अनीता देवी, देवकी देवी, आशा देवी, विकास ठगुन्ना, मनोज कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed