{"_id":"56e83e564f1c1bc1418b4568","slug":"kartar-color-mellow-mora-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन रंग दे करतार मधुर मोरा ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन रंग दे करतार मधुर मोरा ...
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखते हुए इस वर्ष भी कुमाऊं के होल्यारों ने महाकाली मंदिर में होली गायन किया। पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल जिलों से आए होल्यारों ने कई रागों पर होली गाई।
नैनीताल से आए निधि जोशी ने राग श्याम कल्याण में माई के मंदिरवा में दीपक वारूं से होली गायन की शुरुआत की। पिथौरागढ़ के संगीतज्ञ केदार भट्ट ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मो पे रंग के गागर की तान छेड़ी। अल्मोड़ा के संगीत शिक्षक निर्मल पंत ने राग काफी में मन रंग दे करतार मधुर मोरा साज मिला दे सुनाकर होली की रंगत बढ़ाई।
अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कलाकार जीवन चंद्र जोशी ने काफी राग में आज माई के दरबार अजब कैसी धूम मची है धूम, राग साहाना में गजेंद्र अधिकारी ने अपनो विरन में का देरी ननदिया में होली खेलन, त्रिभुवन पाठक ने आज राधे रानी चली की तान छेड़ी। शंकर पंत, वीरेंद्र रावल, केदार खर्कवाल, कमल जोशी, हिमांशु पंत, भुवन जोशी, आशु पंत, ललित पंत, सुरेंद्र रावल, भगवत रावल समेत तमाम लोगों ने प्रस्तुति दी। सुबह 5 बजे तक महफिल जमी रही।