फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kargil martyr son of the hundred mark in English

कारगिल शहीद के बेटे को अंग्रेजी में सौ अंक

Sun, 22 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kargil martyr son of the hundred mark in English
अमित सामंत - फोटो : अमर उजाला

जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में पढ़ने वाले कारगिल शहीद गिरीश सामंत के बेटे अमित सामंत ने सीबीएसई इंटर परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 100 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय का स्टाफ इस उपलब्धि से खुश है। अमित यहां अपनी माता शांति सामंत के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। इस समय वह दिल्ली में टेस्ट देने गए हैं।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने बताया कि आमतौर पर गणित और फिजिक्स जैसे विषयों में 100 अंक आते हैं, लेकिन अंग्रेजी में 100 अंक प्राप्त कर अमित ने रिकार्ड कायम कर दिया है। उन्होंने बताया कि अमित को अंग्रेजी की बहुत अच्छी जानकारी है। विद्यालय के शिक्षक राहुल परिहार, नीलम शर्मा, गिरीश पांडे, रवींद्र सौन, हेम जोशी आदि समय समय पर अमित को गाइड करते रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि एपीएस के आशीष जोशी ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। पुष्पक धामी ने 93 प्रतिशत और मनीष कतुवाल ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिलेश्वर का रिजल्ट सौ फीसदी रहा
निखिलेश्वर एकेडमी का सीबीएसई इंटर का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। विद्यालय के प्रबंधक ललित सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य ममता सिंह ने बताया कि रोहन भट्ट ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान पाया। रीतेश धामी 76 प्रतिशत और शिवांगी भट्ट 75 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए। अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।


केंद्रीय विद्यालय के शुभम को 89.8 प्रतिशत मिले
केंद्रीय विद्यालय के शुभम वर्मा ने इंटर की परीक्षा में 89.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। शुभम के पिता गोपाल लाल वर्मा यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 14वीं वाहिनी में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed