{"_id":"684716b9ba05986189059781","slug":"kamleshs-killers-are-likely-to-flee-to-nepal-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128887-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कमलेश के हत्यारों के नेपाल भागने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कमलेश के हत्यारों के नेपाल भागने की आशंका
Mon, 09 Jun 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कमलेश की हत्या करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। आरोपियों के वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही काली नदी के रास्ते नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। इधर हत्यारोपियों के नहीं पकड़े जाने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धारचूला नगर की पेयजल आपूर्ति ठप करने और आदि कैलाश यात्रा रोकने की चेतावनी दी है।
बीते शनिवार की रात करीब आठ बजे गलाती निवासी कमलेश सिंह (23) की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को मृतक की माता भुवनेश्वरी, पिता गोवर्धन सिंह और अन्य परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के पिता ने एक और तहरीर देकर एक और युवक को हत्याकांड में शामिल बताया।
माता भुवनेश्वरी दानू ने कहा कि उनका धैर्य जवाब दे रहा है। मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को गलाती से धारचूला तक की पेयजल आपूर्ति को बाधित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्वालगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने देते हुए आदि कैलाश यात्रा रोकने की भी चेतावनी दी। कहा कि उन्होंने अपने जवान बेटे को खो दिया है। अब परिजनों के पास खोन के लिए कुछ नहीं बचा है। इधर, वारदात के बाद अपराधियों के नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है। सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ और लोगाें के भी नाम सामने आ रहे हैं। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़