फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Yatra route while cleaning people

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चलाया सफाई अभियान

Mon, 23 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 23 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kailash Yatra route while cleaning people
कैलास यात्रा मार्ग की सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित हाटदेहातगांव के युवकों ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। सड़क के किनारे जमा मलबा और मिट्टी को दूर किया। लोगों को अपने आसपास गंदगी न फैलाने और खुले में शौच न करने की हिदायत दी। स्वच्छ भारत अभियान का दुर्गम इलाकों के युवाओं को भी प्रेरित कर रहा है।

विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि अब कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने वाली है। साथ ही पर्यटक भी इस क्षेत्र में आने लगे हैं। ऐसे में सड़कों की सफाई होना बहुत जरूरी है। इसका पर्यटकों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। युवाओं ने इस बात पर गहरा अफसोस जताया कि कुछ लोग भवन निर्माण के समय निकली सामग्री, मिट्टी को सड़क के किनारे डाल देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और मलबा बहने पर भूकटाव का कारण बनता है।
विज्ञापन


लोगों से अपील की गई कि वह मिट्टी को रोड के किनारे न डालें। यह भी कहा गया कि जो लोग सड़क के किनारे मलबा डालेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। सफाई अभियान में पदम सिंह, तेज सिंह, विपिन थलाल, खड़क सिंह, भूपेंद्र सिंह, नवीन थलाल, राकेश सिंह, हरीश सिंह, नंदन बिष्ट, कुंदन सिंह सहित हाट के युवक और युवतियां उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed