{"_id":"587514264f1c1b1629ba9ad2","slug":"kailash-yatra-route-bundi-stage-two-feet-of-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा मार्ग के बूंदी पड़ाव पर दो फीट बर्फ गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा मार्ग के बूंदी पड़ाव पर दो फीट बर्फ गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रा मार्ग के बूंदी पड़ाव में बर्फ से लकदक मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात लगातार जारी है। सोमवार रात कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव बूंदी में दो फीट तक बर्फ गिर गई। पिछले वर्षों तक वहां चार से छह इंच तक ही बर्फ गिरती थी। बर्फ से यात्रा पड़ाव पर बने कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी आवासीय भवन और हट्स पट गए हैं। कुछ भवनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
उधर, मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर मंगलवार दोपहर बाद फिर से हिमपात हुआ। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को भी माइनस 2.5 पहुंचा है। अधिकतम तापमान 9 डिग्री से अधिक नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
धारचूला से मिली सूचना में कहा गया है कि कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर इस बार रिकार्ड तोड़ बर्फ गिर गई है। इससे कुछ पड़ावों पर आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। केएमवीएन की टीम अप्रैल में यात्रा मार्ग का दौरा करने के बाद ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगी। इधर, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात जारी रहेगा।
विज्ञापन
रात के समय पाला गिरने से सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिन इलाकों में नमी का स्तर अच्छा रहेगा, वहां पर बौछारें पड़ने की भी संभावना है। पूरा जिला मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। तापमान में गिरावट के कारण अब गलन वाली ठंड होने लगी है।