फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash will be visiting 980 traveler

कैलास यात्रा पर जाएंगे 980 यात्री

Fri, 13 May 2016 10:24 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kailash will be visiting 980 traveler
कैलास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा में इस बार 980 यात्री जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने 18 बैचों के लिए यात्रियों की सूची फाइनल कर दी है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 200 अधिक है। वर्ष 2015 में 783 यात्री कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकले थे। इनमें से पांच पुरुष और चार महिला यात्रियों ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यात्रा आधे में छोड़ दी। एक महिला यात्री की कैलास मानसरोवर से लौटते वक्त लिपुलेख दर्रे के पास मौत हो गई थी। इस तरह 773 यात्रियों ने ही पिछले साल सकुशल यात्रा पूरी की थी। इस बार यात्रियों की संख्या बढ़ने से कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारी बेहद खुश हैं। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यदि हर बैच में 60 यात्री शामिल होते हैं तो इस बार यात्रियों की संख्या 1080 तक पहुंच सकती है, लेकिन हर बैच के लिए इतने यात्रियों का चयन नहीं हो पाया।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस बार के लिए यह लगभग तय हो गया है कि 18 बैचों में 980 यात्री कैलास मानसरोवर की यात्रा पर भेजे जाएंगे। यह संख्या काफी संतोषजनक है। अब विदेश मंत्रालय हर दल के हिसाब से यात्रियों का विभाजन करेगा। यात्रा की शुरुआत 10 जून को विधिवत दिल्ली से शुरू होगी। उन्होंने जानकारी दी कि पहला दल 12 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। उससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक और बैठक होगी, जिसमें यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हर विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यात्रा शुरू होने तक हर पड़ाव में कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


गुंजी में होगा अंतिम मेडिकल परीक्षण
कैलास यात्रियों का अंतिम मेडिकल परीक्षण गुंजी में होता है, यदि गुंजी में होने वाले मेडिकल परीक्षण में कोई यात्री अनफिट हुआ तो उसे वहीं से वापस कर दिया जाता है। ऐसे मौके कई बार आ चुके हैं, जब मेडिकली अनफिट होने के कारण यात्रियों को गुंजी से लौटना पड़ा है। कैलास यात्रियों के दो मेडिकल परीक्षण दिल्ली में होते हैं। हर यात्री को दिल्ली से मेडिकली फिट होने के बाद ही आगे के लिए रवाना किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed