{"_id":"58f24a544f1c1bbb4ccf638d","slug":"kailash-mansarovar-yatra-is-still-snow-on-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर अब भी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर अब भी बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ के ऊपर गश्त करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर गुंजी से लिपुलेख तक अभी भारी मात्रा में बर्फ है। अप्रैल मध्य तक भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो रहा है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने उच्च हिमालयी क्षेत्र का दौरा करने के बाद बताया कि अभी कई स्थानों पर पैदल रास्ता बर्फ से ढका है। इस बार ऐसी आशंका है कि जून में यात्रा शुरू होने तक प्रथम और द्वितीय दलों को लिपुलेख में बर्फ से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
सेनानी ने उच्च हिमालय की अग्रिम पोस्ट में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विषम स्थिति में भी वह सीमा की सुरक्षा पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अग्रिम पोस्ट में तैनात महिला जवानों को इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाली महिला यात्रियों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुंजी से आगे जब यात्रा दल बढ़ेगा तो महिला जवान यात्रियों के साथ जाएंगी। सेनानी से गर्ब्यांग, छियालेख, गुंजी, कुटी अग्रिम पोस्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इन सभी स्थानों पर अभी काफी मात्रा में बर्फ है। उन्होंने अग्रिम पोस्ट में तैनात जवानों को मिल रही सुविधा की जानकारी ली। कहा कि सीमा की सुरक्षा में ज्यादा चौकसी बरती जाए। आईटीबीपी अपने स्तर से अब कैलाश मानसरोवर यात्रा की प्रारंभिक तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन