फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से एसडीआरएफ की टीम लौटी

Fri, 11 Sep 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा मार्ग पर तैनात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम लौट आई है। यात्रा के दौरान एसडीआरएफ ने नजंगगाड़, सिमखोला और बिंद्राकोटी के पास नालों में अस्थायी पुल निर्माण किए। हर यात्री दल को समय पर सहायता पहुंचाई। यात्रा के दौरान धारचूला, गाला और मालपा में एसडीआरएफ के छह-छह जवान तैनात किए गए थे।

विज्ञापन

एसडीआरएफ के उप सेनानायक हरीश चंद्र सती ने बताया कि कैलास यात्रा के दौरान उनकी टीम ने बेहतरीन काम किया। धारचूला से गुंजी तक ऐसी व्यवस्था की गई कि एक टीम धारचूला में तो एक टीम गुंजी में तैनात कर दी गई, ताकि उस बीच में किसी तरह की दिक्कत आने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि कैलास मानसरोवर की यात्रा में इस बार 18 दलों में 609 पुरुष और 174 महिलाएं शामिल हुईं। नौ यात्रियों ने पारिवारिक कारणों तथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते यात्रा पूरी नहीं की। एक महिला यात्री की माउंटेन सिकनेस के कारण मौत हो गई थी। नजंगगाड़ के पास 20 फीट रास्ता टूट जाने से सपोर्टिंग रोप लगानी पड़ी थी।
विज्ञापन

श्री सती ने बताया कि नेपाल के माओवादियों के कालापानी कूच को भी विफल किया गया। धारचूला के सीओ हिमांशु शाह और गुंजी के थाना प्रभारी महेश कांडपाल ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इस अभियान को नाकाम किया था। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने एसडीआरएफ की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी आपदा से निपटने के लिए इसी तरह की मुस्तैदी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed