फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra can start in May at pithoragarh

Pithoragarh: मई में शुरू हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा, दिल्ली में हुई बैठक में मिले संकेत; तैयारी शुरू

Wed, 29 Jan 2025 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। विदेश मंत्रालय दिल्ली में हुई बैठक में इसके संकेत मिले हैं। पिथौरागढ़ के जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने यह बात कही है।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra can start in May at pithoragarh
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आखिरकार पांच साल बाद विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू हो सकती है। विदेश मंत्रालय दिल्ली में हुई बैठक में इसके संकेत मिले हैं। पिथौरागढ़ के जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मई महीने से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो सकती है इसके लिए प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तैयार है।

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय दिल्ली में बैठक हुई जिसमें वह भी शामिल रहे। बताया कि यात्रा को लेकर हुई बैठक सकारात्मक रही। बताया कि मई में यात्रा शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

धारचूला से लिपुपास तक सड़क तैयार हो चुकी है। यात्रियों के ठहरने के लिए जगह-जगह केएमवीएन के हर्ट्स तैयार हैं। यदि यात्रा शुरू हुई तो यह सफलतापूर्वक संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से बंद है धार्मिक यात्रा
चीन स्थित कैलाश मानसरोवर देश-विदेश के भक्तों की आस्था का केंद्र है। वर्ष 2019 तक हर साल दुनियाभर के भक्त भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश के दर्शन के लिए पहुंचते थे। कोरोना काल के बाद चीन के साथ रिश्ते बिगड़ने से यात्रा पर ब्रेक लगा तो भक्तों को निराश होना पड़ा। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कैलाश यात्रा शुरू करने की पहल की इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फिर से यात्रा शुरू होगी और भक्त शिव धाम पहुंचेंगे। 

भारत-चीन व्यापार भी है बंद
कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ ही कोरोना काल के बाद भारत-चीन व्यापार पर भी रोक लग गई और दोनों देशों के कारोबारियों को निराश होना पड़ा। भारतीय व्यापारियों का तकलाकोट मंडी में तब से आज तक सामान डंप है इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। कैलाश यात्रा के साथ ही दोनों देशों के बीच फिर से व्यापार शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed