{"_id":"686aafabbc22889f2f016db6","slug":"kailash-mansarovar-pilgrims-reach-gunji-from-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-129908-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला से गुंजी पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला से गुंजी पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्री
Sun, 06 Jul 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत करती रं समाज की महिला। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हुआ। देर शाम गुंजी पहुंच गए। इससे पूर्व यात्रियों का रं संग्रहालय पहुंचने पर रं समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में तिलक लगाकर स्वागत किया। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने रं संग्रहालय को दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी।
इससे पूर्व रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह रोकली ने पहले दल के एलओ और आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रं संग्रहालय के पूर्व प्रबंधक कृष्णा गर्ब्याल ने रं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मानसरोवर यात्रियों ने संग्रहालय का भ्रमण कर रं समाज से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को देखा। यात्रियों ने रं समाज के संस्कृति और भाषा संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पूर्व आईजी बिमला गुंज्याल, रं संग्रहालय प्रबंधक दिनेश चलाल, पूर्व प्रधान जस्मा गुंज्याल, सुरेश गुंज्याल, महेंद्र ह्यांकी, बिंदु रोंकली सहित यात्री और ग्रामीण मौजूद रहे।