{"_id":"576d694e4f1c1ba321b48647","slug":"kailash-journey-back-from-the-other-team-three-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा के तीसरे दल से तीन यात्री वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा के तीसरे दल से तीन यात्री वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
लिपुलेख दर्रे के पास पहुंचा कैलास यात्रियों का दूसरा दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के तीन यात्री यात्रा को आधे में छोड़कर गाला पड़ाव से ही धारचूला को लौट आए हैं। यात्रा का पहला दल कैलास पर्वत की परिक्रमा कर रहा है। दूसरा दल शुक्रवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि तीसरे दल के लायजन आफीसर सुरेश्वर सिह बोनाल ने जानकारी दी कि गुजरात निवासी विपिन चंद्रा भेगीलाल (60), उनकी पत्नी भावना विपिन चंद्रा (59) और छत्तीसगढ़ निवासी भावना अग्रवाल (50) ने आगे की यात्रा को छोड़ दिया है। तीनों ऊंचाई और खड़ी चढ़ाई चढ़ने में असमर्थता जता चुके हैं। तीनों यात्री गाला से वापस आधार शिविर धारचूला को आ गए हैं। अब तीसरे दल में 38 यात्री ही रह गए हैं। यह दल शुक्रवार सुबह गाला से बूंदी पड़ाव को रवाना हो गया है।
विज्ञापन
प्रथम दल के 55 यात्री कैलास पर्वत और मानसरोवर की परिक्रमा मार्ग पर तिब्बत के जौगजेबू नामक स्थान पर हैं। दूसरे दल के 48 यात्री नाभीढांग से रात 2 बजे लिपुलेख दर्रे को निकले। 7 बजे चीन के अधिकारियों ने सभी यात्रियों के पासपोर्ट और अन्य पत्रावली जांच के बाद दल को तिब्बत में प्रवेश कराया। यह दल तकलाकोट पहुंच गया है। चौथा दल शनिवार को डीडीहाट, मिर्थी होता हुआ आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा।
विज्ञापन