फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ministerial staff to raise their voices for their demands in Dehradun today.

Pithoragarh News: मांगों के लिए मिनिस्टीरियल कार्मिक देहरादून में आज भरेंगे हुंकार

Sun, 11 Oct 2026 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Ministerial staff to raise their voices for their demands in Dehradun today.
लोहाघाट/चंपावत। जनपद के मिनिस्टीरियल कार्मिक अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए रविवार को देहरादून पहुंचे। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को प्रदेशभर के कार्मिक सचिवालय का घेराव करेंगे। यह आंदोलन लंबित मांगों के समाधान में ठोस कार्रवाई न होने के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और सचिव जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में सदस्य देहरादून रवाना हुए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मिनिस्टीरियल संवर्ग की 12 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं। शासन स्तर पर इनके समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी लगातार मांगों के निस्तारण का प्रयास कर रहे हैं। सकारात्मक कार्रवाई न होने से अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। 12 अक्तूबर सोमवार को यह घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

कई संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल
इस आंदोलन में कई संगठनों के पदाधिकारी और दर्जनों कर्मचारी शामिल हैं। इनमें उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी और एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपद सचिव हिमांशु मुरारी प्रमुख हैं। फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सौन, मुकेश जोशी, महेश सिंह गैड़ा और गिरीश चंद्र पांडे भी मौजूद हैं। त्रिभुवन सिंह अधिकारी, रविंद्र बगौली, गोपाल सिंह नेगी, नवीन कुमार सहित दर्जनों अन्य कर्मचारी भी इस घेराव में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed