{"_id":"57320b4e4f1c1b160591a429","slug":"kailash-itinerary-personnel-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा मार्ग के कर्मियों का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा मार्ग के कर्मियों का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले अपने सभी 95 कर्मचारियों और यात्रियों का पांच-पांच लाख रुपये का बीमा करा दिया है, ताकि खतरनाक रास्तों से होकर की जाने वाली इस यात्रा के दौरान यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई घटना होती है तो उसकी भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
निगम ने अपने सभी कर्मचारियों के नाम डिटेल कर दिए हैं। उनको हर पड़ाव के हिसाब से ड्यूटी का आवंटन कर दिया है। स्वस्थ कर्मचारियों को ज्यादा ऊंचाई वाले पड़ावों पर तैनात किया जाएगा। निगम के कर्मचारी आधार शिविर धारचूला से लेकर नाभीढांग पड़ाव तक तैनात किए जाते हैं। इनमें कुक, हेल्पर के अलावा एक पड़ाव प्रभारी भी होता है।
विज्ञापन
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी फाइनल कर दी गई है। इस माह के अंत तक कर्मचारी अपने-अपने पड़ावों को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए इस बार निगम ने कई योजनाएं चलाई हैं। उनका फायदा कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि निगम ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को पूरी सुविधा मिले इसके लिए इस बार और बेहतर इंतजाम किए गए हैं। निगम के कर्मचारी धारचूला, सिर्खा, गाला, बूंदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में तैनात होंगे।
विज्ञापन
पड़ावों पर पहुंचेगा दाल, चावल, तेल
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दाल, आटा, चावल, जूस, अचार, बूंदी के रायते की सामग्री को धारचूला आधार कैंप से पड़ावों को भेजने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। सामग्री ढुलान की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई है। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि सामग्री ढुलान का ठेका पहले ही कर दिया गया है। अब ढुलान की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। निगम के अधिकारी सिर्फ सामान की क्वालिटी का निरीक्षण करेंगे और समय पर सामग्री पहुंच जाए, इसका ध्यान देंगे।