फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas passengers diverted

कैलास यात्रियों का मार्ग बदला

Thu, 28 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 28 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kailas passengers diverted
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

तवाघाट से नारायणआश्रम जाने वाली सड़क खेत और कंज्योति में बंद होने के कारण बृहस्पतिवार को 12वें दल के कैलास मानसरोवर यात्रियों का मार्ग बदलना पड़ा। यात्रियों को पांगला, मांगती के रास्ते प्रथम पैदल पड़ाव सिर्खा ले जाया गया। दल में छह महिलाओं समेत कुल 35 यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन


आधार शिविर में यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को आधार शिविर से नारायणआश्रम तक वाहनों से ले जाया जाता है, लेकिन खेत और कंज्योति में रोड बंद होने के कारण नारायणआश्रम तक वाहन ले जाना संभव नहीं था। इस कारण वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया गया। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने पांगला, मांगती वाले रास्ते को भी विकल्प के रूप में उपयोग में लाने का फैसला लिया था। यात्री दोपहर बाद सिर्खा पड़ाव पहुंच गए।
विज्ञापन


यात्राधिकारी ने बताया कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सिर्फ वे नारायणआश्रम के दर्शन नहीं कर पाए। इस बीच यात्रा पूरी कर आठवें दल के सदस्य शुक्रवार को धारचूला पहुंचेंगे। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर अब तक 12 दल रवाना हो चुके हैं। अभी छह दलों को और जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदी पड़ाव से कैलास यात्रियों का सामान गायब
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 11वें दल के दो यात्रियों का सामान बूंदी पड़ाव से गायब हो गया है। यात्रियों ने इस मामले की जानकारी आधार शिविर में यात्राधिकारी को दी है। आशंका जताई जा रही है कि या तो यह सामान कहीं गिर गया है या फिर किसी ने चोरी कर दिया है। गायब सामान में कैमरे एवं नगदी बताई जा रही है। यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने गुंजी में होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इधर, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा का कहना है कि किसी भी यात्री ने सामान गायब होने के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी है। पुलिस ने सिर्फ सामान गायब होने की सूचना के आधार पर ही खोजबीन का काम शुरू किया है। एसपी का कहना है कि यह सामान रास्ते में कहीं पर गिरने की संभावना ज्यादा है। फिर भी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तलाश में लगी है। उधर, गुंजी से सरपंच वीरेंद्र नपलच्याल ने बताया कि पुलिस ने यात्रियों का सामान खोने पर गुंजी के होटलों की चेकिंग की। बूंदी से गुंजी की दूरी 19 किलोमीटर है। इतनी दूर चेकिंग करने से व्यापारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि यदि सामान लेकर कोई व्यक्ति गुंजी पहुंचता तो उसे छियालेख में इनरलाइन क्रास करते समय ही पकड़ लिया जाता। वहीं, यात्रियों का दल बृहस्पतिवार को गुंजी से आगे रवाना हो गया है। अब तक खोए हुए सामान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed