फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas passengers Bundi's sixth team Phncha

कैलास यात्रियों का छठा दल बूंदी पहंचा

Mon, 06 Jul 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 06 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

उफनते बरसाती नालों को पार करते हुए कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छठे दल के 40 सदस्य सोमवार को गाला से बूंदी पड़ाव पहुंच गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन


इस कारण आईटीबीपी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर खतरनाक नाले पर आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम तैनात की गई है। यात्रियों को आईटीबीपी के जवान हाथ पकड़कर नाले पार करा रहे हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी कि यात्रा पूरी कर लौट रहे और यात्रा पर जा रहे दलों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आज दूसरे दल के सदस्य यात्रा पूरी कर दिल्ली को लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दल के सदस्य वापसी में गुंजी पहुंच गए। तीसरे दल में 48 सदस्य हैं। चौथे दल 56 सदस्य आज तिब्बत के जौंगजेबु में हैं, जबकि पांचवें दल के सदस्य आज तकलाकोट पहुंच गए।


छठे दल के सदस्यों ने आज सुबह गाला से बूंदी तक का सफर पूरा किया। बारिश के बीच यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। अब तक सिर्फ दो दल यात्रा पूरी कर लौटे हैं। इस बार कुल 18 दलों के यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed