फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas Mansarovar Yatra

छठे दल के सदस्यों ने गुंजी में रोपे पौधे

Wed, 08 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 08 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छठे दल के 40 सदस्यों ने बुधवार को गुंजी में मेडिकल परीक्षण से पहले मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। मेडिकल परीक्षण में सभी यात्री फिट पाए गए। छठे दल के सदस्य बृहस्पतिवार को नाभीढांग पड़ाव में रुकेंगे। सातवें दल के 32 सदस्यों ने बुधवार सुबह धारचूला से सिर्खा तक का सफर पूरा किया। बारिश कम होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में स्थापित नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को चौथे दल के 56 सदस्य तिब्बत के कुजू नामक स्थान पर पहुंच गए हैं। पांचवें दल के सदस्य तिब्बत के दार्चिन में हैं, जबकि तीसरे दल के 48 सदस्य यात्रा पूरी कर लौट आए हैं और गाला में ठहरे हैं। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि यात्री दलों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं और वह यात्रियों को खतरनाक रास्तों से पार कराने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed