{"_id":"dd1a7e252536e102597fffab2bd84575","slug":"kailas-mansarovar-yatra-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों का तीसरा दल आज वापस आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों का तीसरा दल आज वापस आएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर तीसरे दल के 48 सदस्य सोमवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर लेंगे। ठीक उसी समय पांचवें दल के 40 सदस्य दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। तीसरा दल आज तकलाकोट में रुका है, जबकि पांचवें दल के सदस्य आज नाभीढांग में हैं। दर्रा पार करने का समय सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच रहता है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार आज चौथे दल के 56 सदस्य तिब्बत के डेरापुक नामक स्थान पर हैं। यह दल कैलास परिक्रमा कर रहा है। छठे दल के 42 सदस्यों ने आज सिर्खा से गाला तक का सफर पूरा किया। रास्ते में कई स्थानों पर बरसाती नाले उफान पर हैं। पहले बनाए गए अस्थायी पैदल पुल बहने से लकड़ी के डंडे डालकर यात्रियों को नाला पार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा गया है। हर यात्री को सकुशल आगे बढ़ाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन