फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas Mansarovar Yatra

पहले कैलास यात्री दल के दो सदस्य बीमार

Tue, 30 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 30 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kailas Mansarovar Yatra

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे पहले यात्री दल के दो सदस्य बीमार हो गए हैं। उनको आईटीबीपी ने अपनी देखरेख में गुंजी में रोक दिया है। इस दल में शामिल एक महिला यात्री की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। दल में शामिल शेष 55 सदस्य मंगलवार को गाला पड़ाव पहुंच गए हैं। गाला पड़ाव में दो यात्री दल रुके हैं। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के सदस्यों को भी सिर्खा के बजाए सीधे गाला पड़ाव पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष के अनुसार पहले दल में शामिल बनारस (यूपी) के 45 वर्षीय रवींद्र कुमार और आंध्रप्रदेश के 46 वर्षीय जयदेव को लिपुलेख से नाभीढांग आते वक्त स्नो ब्लाइंडनेस की दिक्कत आ गई है। इन लोगों की आंखों में सूजन है और देखने में परेशानी हो रही है। दोनों यात्रियों को गुंजी में रोक दिया गया और हेलीकाप्टर के जरिए भेजने की तैयारी की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंगलवार को हेलीकाप्टर नहीं जा पाया। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि दूसरा यात्री दल इस समय तिब्बत के कूजू नामक स्थान पर है, जबकि तीसरा दल तिब्बत के दार्चिन पहुंचा है। चौथे दल के 56 सदस्यों का मंगलवार को गुंजी में मेडिकल परीक्षण हुआ। सभी यात्री फिट पाए गए। यात्रियों ने मेडिकल परीक्षण से पहले गुंजी के मानसरोवर वन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


चौथे दल के सदस्य बुधवार को नाभीढांग जाएंगे और बृहस्पतिवार को लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। पांचवें यात्री दल के सदस्यों को मंगलवार को सिर्खा पड़ाव के बजाए गाला पड़ाव भेजा गया। तवाघाट से नारायण आश्रम होते हुए सिर्खा जाने वाली सड़क बंद होने से यात्रियों को तवाघाट से पांगला, मांगती होते हुए गाला भेजा गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से अब यात्रा संचालन में दिक्कत आने लगी है। अभी यात्रा में 13 दलों को और जाना है, यदि मौसम ऐसा ही रहा तो आगे समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed