{"_id":"ac4cc3f7df00ca0a1a3e01bb69d383e5","slug":"kailas-mansarovar-yatra-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों का दूसरा दल तिब्बत पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों का दूसरा दल तिब्बत पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के 53 सदस्यों ने बुधवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश कर लिया। यात्री आज तकलाकोट में रुकेंगे। प्रथम दल के यात्रियों ने कैलास परिक्रमा पूरी कर ली है और यात्री आज जोंगजेबू नामक स्थान पर हैं। कल से प्रथम दल के यात्रियों की मानसरोवर परिक्रमा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दल के सदस्यों ने आज सुबह तीन बजे नाभीढांग से लिपुलेख की यात्रा शुरू की। नाभीढांग से लिपुलेख के बीच अभी भारी बर्फ है। अलबत्ता आज यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि तीसरा दल आज गाला से बूंदी पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को यह दल गुंजी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब बारिश होने लगी है। इसे देखते हुए उफनते नालों के पास अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित आगे बढ़ाना आईटीबीपी की प्रथम वरीयता है। सभी स्थानों पर आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम तैनात है। तीसरे दल के सदस्यों का बृहस्पतिवार को गुंजी में मेडिकल परीक्षण होगा। अब तक की यात्रा सही ढंग से संचालित हो रही है।
विज्ञापन