Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kafal ripens in the forests, there is no one to eat on Hisalu

Pithoragarh News: जंगलों में पके काफल, हिसालू पर खाने वाला कोई नहीं

Tue, 30 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kafal ripens in the forests, there is no one to eat on Hisalu
पिथौरागढ़। पहाड़ों से सुविधाओं के अभाव में जन शून्य हो चुके गांवों में काफल और हिसालू लोगों का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों पलायन से खाली हो गए गांवों में काफल और हिसालू पके हुए हैं लेकिन खाने वाला कोई नहीं है। सरकारों का पलायन रोकने का दावा भी हवाई साबित हुआ है। सरकार की नाकामी और सुविधाओं के अभाव के कारण पहाड़ के गांवों से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

जेठ माह के इन दिनों पहाड़ों पर गर्मी के साथ काफल, हिसालू बड़ी मात्रा में पके हुए हैं लेकिन उन फलों को खाने वाला कोई नहीं है। इन रसीले फलों से जानवरों का पेट भर रहा है या फिर वनों में ही बर्बाद हो रहे हैं। वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में पानी पहुंचाने के लिए सर्वे हुआ। सर्वे में सामने आया कि जिले में पहले 1600 गांव आबाद थे लेकिन अब जिले में 1542 गांव ही आबाद हैं। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क के अभाव में गांव छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक पलायन बेड़ीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड से हुआ है। बेड़ीनाग के 24 और गंगोलीहाट तहसील के 13 गांव आबादी विहीन हो चुके हैं। इसके अलावा धौलकांडा, कनकुटिया, बारमो, मथेला, मुनावे, सैनीखाल, धूरा, कफलानी, चौपाता, बथोली, अमकोट, सुअरगाड़ा, खर्कतड़ी, सिमारपानी, गिठीगाड़ा और झूलाघाट से बड़ी संख्या में लगातार पलायन हो रहा है। जंगलों में नहीं जाने से पुराने रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं और वहां झाड़ियां उग आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पलायन को रोकने के लिए गांवों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। गांवों में सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा। वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed