फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kachchaahaaree baaba ne likhee netr, ang aur dehadaan kee vaseeyat

कच्चाहारी बाबा ने लिखी नेत्र, अंग और देहदान की वसीयत

Mon, 15 Apr 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 15 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
kachchaahaaree baaba ne likhee netr, ang aur dehadaan kee vaseeyat
डा.गुरुकुलानंद कच्चाहारी। - फोटो : पिथौरागढ़
डॉ. स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी (डॉ. ज्ञान प्रकाश) ने नेत्र और अंग जरूरतमंद को, जबकि शरीर मेडिकल कॉलेज को दान करने की वसीयत लिखी है।
विज्ञापन


मूल रूप से कानपुर निवासी डॉ. ज्ञान प्रकाश पुत्र पंडित लालमणि कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद 1974 में कुमाऊं मंडल में आए। कुछ समय बाद ही उन्होंने संन्यासी का जीवन अपना लिया और डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी कहलाए। पूरे सेवाकाल में गरीब और जरूरतमंदों की 24 घंटे मुफ्त सेवा करने वाले डॉ.गुरुकुलानंद सेवानिवृत्त होने के बाद भी जनसेवा में जुटे हैं।


वह दयानंद इंटर कॉलेज में कच्चाहारी कुटी में रहते हैं। लोगों को नेत्र दान और अंग दान के लिए प्रेरित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तारा सिंह की पहल पर 84 वर्षीय डॉ. कच्चाहारी ने नेत्रदान, अंगदान और देहदान की वसीयत लिखी है। डॉ. कच्चाहारी ने अपनी वसीयत में लिखा है कि यदि उनका जीवन किसी अस्पताल में समाप्त होता है तो सर्जन उनके नेत्र और अंगों को प्रत्यारोपण के लिए दान में प्राप्त कर सकते हैं, जबकि उनकी देह को गणेश शंकर मेडिकल कॉलेज कानपुर या हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को दे दिया जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed