फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kabutri Devi folk song

कबूतरी देवी के लोक गीत गूंजे

Sun, 22 Jul 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kabutri Devi folk song
लोक गायिका कबूतरी देवी की श्रद्धांजलि सभा का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की प्रथम लोक गायिका कबूतरी देवी के गाए हुए गीत रविवार को गूंजे। रामलीला मैदान में आयोजित सभा मेें हल्द्वानी, खटीमा, अल्मोड़ा, लोहाघाट, चंपावत, डीडीक्ट, दन्या से पहुंचे लोक कलाकारों ने गीत गाकर कबूतरी देवी को श्रद्धांजलि दी। सभा में शामिल वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने हर साल कबूतरी देवी की याद में समारोह के आयोजन पर सहमति दी। दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्रथम लोक गायिका कबूतरी देवी नेे अपने गीतों से लोक संस्कृति को जीवित रखा। कबूतरी देवी को वर्ष 2007 से राज्य सरकार मासिक पेंशन दे रही थी। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने तीन सूत्री मांग पत्र मंत्री को सौंपा। वित्त मंत्री ने हर साल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आर्थिक अनुदान देने पर सहमति दी। जिला मुख्यालय में कबूतरी देवी के नाम पर एक नाली भूमि एवं भवन के निर्माण और कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी को 10 लाख की सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोक गायिका की पुत्री हेमंती देवी को भाजपा प्रदेश प्रवक्त सुरेश जोशी ने वाद्य यंत्र भेंट किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, चांदनी इंटरप्राइजेज के नवीन टोलिया, लोक कलाकार नैननाथ रावल, प्रकाश रावत, राजकिशोर, सुरेश प्रसाद सुरीला, सुरेश राजन, गोविंद दिगारी, चंचल रावत, जीतेंद्र तोमक्याल, खुशी जोशी, मनोज रावत, भगवती दनपुरिया, मंगल चैहान, ज्योति राजन, प्रियंका राजन, नारायण सुराड़ी, चंद्र प्रकाश, तेज सिंह बिष्ट, हेमराज बिष्ट, राकेश देवलाल, राजेंद्र भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, जनार्दन उप्रेती, दीवान वल्दिया, जुगल किशोर पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उध्ार, उत्तराखंड एससीएसटी इंपलाइज फेडरेशन ने भी लोक गायिका स्व.कबूतरी देवी को श्रद्धांजलि दी और उनकी पुत्री हेमंती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां महेश मुरारी, दिनेश गंगोला, रवींद्र सिंह, डीआर गंगोला, पुष्कर राम, अनिल कुमार, उमा मुरारी, रेखा चंदोला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed