फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Just getting used to arrange the order of cash in banks

अभी जुगाड़ से हो रही बैंकों में नगदी की व्यवस्था

Wed, 16 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Just getting used to arrange the order of cash in banks
पिथौरागढ़ में एटीएम से पैसे निकालने के लिए कतार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

आठ नवंबर की रात नोटबंदी का एलान होने के बाद अब तक जिले के किसी भी बैंक में रिजर्व बैंक से नए नोटों की खेप नहीं पहुंची है। भारतीय स्टेट बैंक ने जुगाड़ से नए नोटों की व्यवस्था की है। यही हाल आईसीआईसीआई बैंक का भी है। रिजर्व बैंक नई करेंसी कब तक उपलब्ध कराएगा यह कहा नहीं जा सकता है। बैंकों के अधिकारी अब परेशानी की स्थिति में आ गए हैं।

विज्ञापन


स्टेट बैंक के मैनेजर प्रवीण गर्ब्याल ने बताया कि यदि अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर से करेंसी का इंतजाम नहीं किया होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती। उन्होंने जानकारी दी कि रिजर्व बैंक से अब तक नई करेंसी यहां उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि अभी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नगदी से ही काम चलाया जा रहा है। जिस तरह की नौबत आ गई है, उसमें बैंक को तत्काल बड़ी रकम की जरूरत है। यदि नगदी की कमी हुई तो पुराने नोट बदलने की समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन


डीडीहाट में अब दो दिन की नगदी शेष
डीडीहाट। स्टेट बैंक की डीडीहाट शाखा में अब मात्र दो दिन का काम चलाने भर की नगदी बची है। बैंक पुराने नोट के बदले सिक्के दे रहा है। बैंक के प्रबंधक सचिन सिंघल ने बताया कि अब तक बैंक को रिजर्व बैंक की ओर से जारी नई करेंसी नहीं मिली है। स्टेट बैंक यहां से ग्रामीण अंचलों में स्थित बैंकों को भी नगदी जारी करता है। ग्रामीण अंचलों की शाखाओं में पहले ही नगदी समाप्त हो चुकी है। सानदेव, थल, नाचनी के बैंकों में नगदी न होने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed