{"_id":"5a5e2c294f1c1b76268b49d2","slug":"jungle-fire-reached-toomic-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग तोमिक गांव तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग तोमिक गांव तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
तोमिक गांव में आग की चपेट में आकर जले घास के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी तहसील के अंतर्गत तोमिक गांव तक मंगलवार को दोपहर बाद जंगल में लगी आग पहुंच गई। तोमिक के जंगल में सोमवार रात से आग लगी है। वन विभाग का कोई भी कर्मचारी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। इस क्षेत्र के अन्य जंगलों में भी आग लगी है। बताया गया कि वन दरोगा शेर राम के नेतृत्व में एक टीम पंचाचूली के बुग्यालों में लगी आग पर काबू पाने के लिए निकली है।
विज्ञापन
तोमिक गांव के लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे जंगल की आग गांव तक पहुंच गई। आग से खुशाल सिंह और नरेंद्र सिंह के घास के सात लुट्टे (ढेर) जल गए। आग ने दो गोशालाओं को भी चपेट में ले लिया। संयोग से उस समय गोशाला में जानवर नहीं थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रभावितों ने तहसील मुख्यालय आकर रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी को ज्ञापन दिया और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि क्षेत्र के कुछ अन्य जंगलों में भी आग लगी है। इस बार आग का खतरा समय से पहले ही हो गया है। रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए टीम को तोमिक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन