फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Julapulon start movement, grew lively

झूलापुलों से आवाजाही शुरू, चहल-पहल बढ़ी

Thu, 16 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला Updated Thu, 16 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Julapulon start movement, grew lively
झूलाघाट में झूलापुल खुलते ही नेपाल से आने वालों का रेला - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनावों के कारण 72 घंटे से बंद अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे आवाजाही के लिए खुल गया है। महाकाली में बने जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला के झूलापुलों से भी आवाजाही होने लगी है। यह सभी पुल 13 फरवरी की शाम छह बजे से बंद कर दिए गए थे। झूलापुलों से आवाजाही शुरू होते ही झूलाघाट, जौलजीबी, धारचूला, बगड़ीहाट की बाजारों में चहल-पहल लौट आई है।

विज्ञापन


एसएसबी के निरीक्षक जसवंत कुमार, सहायक निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद, सुनीता बाराकोटी, अजय कुमार, शेराबानू, विष्णु कुमार आदि ने नेपाल से आने वालों की चेकिंग की। 13 फरवरी से नेपाल के लोग भारतीय क्षेत्र में नहीं आ पाए थे। भारतीय क्षेत्र से जरूरी काम के लिए नेपाल जाना बंद हो गया था। बृहस्पतिवार से पुल खुलने से भारत और नेपाल के सीमावर्ती बाजारों में चहल-पहल लौट आई है। धारचूला में नेपाल रोड की सभी दुकानें बृहस्पतिवार सुबह से खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed