फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   josha village taxi driver post mortem

Pithoragarh News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ टैक्सी चालक के शव का पोस्टमार्टम

Wed, 22 Mar 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
josha village taxi driver post mortem
पिथौरागढ़। मुनस्यारी ब्लाॅक के जोशा गांव के टैक्सी चालक खीम सिंह उर्फ कब्बू (25) का चार चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के बाहर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। मृतक के परिजनों ने डीएम और एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस कर्मी सुनील सिंह, मनोज भट्ट और वन कर्मी त्रिलोक राणा, रमेश राणा के खिलाफ धारा-302 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


खीम सिंह की सोमवार को मौत हो गई थी। उसके साथ गए जोशा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने मुनस्यारी थाने में तहरीर सौंपकर पुलिस और वन विभाग के कर्मियों पर खीम सिंह को पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया था। इस मामले में ग्रामीणों ने अस्पताल, थाना और एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा भी किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख मंगलवार रात पुलिस और वन विभाग के चारों कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार को खीम सिंह के शव का डॉ. एलएस बोरा, डॉ. हरि शंकर कौशिक, डॉ. मृगांश शुक्ला, डॉ. कमलेश खाती के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई हंगामा न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम और एसपी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मृतक के परिजनों ने उनसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम रीना जोशी और एसपी लोकेश्वर सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए। गांव के घाट पर ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।



टैक्सी चालक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed