{"_id":"5b818ad642c7924675342df9","slug":"jolzibi-hill-hill-vanraaj-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी में पहाड़ी दरकी, वनराजि महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी में पहाड़ी दरकी, वनराजि महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जयमती देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी-धारचूला एनएच पर पहाड़ी दरकने से गिरे बोल्डरों की चपेट में आकर एक वनराजि महिला की मौत हो गई। महिला के साथ चल रही कई अन्य महिलाएं मलबे की चपेट में आने से बच गई। पहाड़ी गिरने से जौलजीबी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वनराजि गांव किमखोला की महिलाएं जौलजीबी की ओर से जानवरों के लिए घास लेकर घर जा रही थीं। जैसे ही जौलजीबी से आगे मोड़ पर पहुंची अचानक से ऊपरी पहाड़ी दरक गई। इसकी चपेट में आकर जयमती देवी (27) पत्नी मनोज सिंह मलबे और बोल्डरों के साथ सड़क से नीचे सौ मीटर खाई में जा गिरी। साथ चल रहीं चार अन्य महिलाओं ने भाग कर जान बचाई। बाद में उन्हीं महिलाओं ने खाई में उतरकर जयमती को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों के साथ ही जौलजीबी से व्यापारी और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला को धारचूला स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सक एमएस जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम आरके पांडेय ने डीएम से शव का पोस्टमार्टम धारचूला में ही कराने की संस्तुति की। वहीं, पहाड़ी के साथ गिरे बड़े बोल्डरों के चलते एनएच पर काफी देर तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन