Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The doors of the Shiva-Parvati temple at Adi Kailash are closed

पिथौरागढ़: आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर के कपाट बंद, अब अगले साल मई में खुलेगा; इस सीजन 70,991 परमिट जारी

Fri, 06 Nov 2026 04:24 PM IST
Heera शालू दताल
शालू दताल Published by: Heera Updated Fri, 06 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

आदि कैलाश का कपाट पांच नवंबर को बंद, अब मई में खुलेगा। बर्फबारी की संभावना के चलते समिति और ग्रामीणों की सहमति से कपाट बंद किया गया। इस सीजन एक मई से पांच नवंबर तक कुल 70,991 परमिट जारी हुए।

विज्ञापन
The doors of the Shiva-Parvati temple at Adi Kailash are closed
आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर का कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज कुटी के ज्योंलिंगकांग में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर का कपाट पांच नवंबर को दोपहर चार बजे रं-री रीति-रिवाज और पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिया गया। अब मंदिर के कपाट अगले साल मई माह में खुलेंगे।

विज्ञापन

पुजारी वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि नवंबर माह में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति और ग्रामीणों की आपसी सहमति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांच नवंबर के दिन रं-री रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का कपाट बंद किया गया है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा यात्रा जारी है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि पांच नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कुछ परिवार निचली घाटी को लौटना शुरू कर चुके हैं। कपाट बंद करते समय पाल सिंह, गिरीश सिंह, दीवान, पदम, रतन, जीतपाल, भूपाल, बासुदेव, प्रेम, अमित, संजू, निमेष, रघुवीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि पांच नवंबर को 29 परमिट जारी किए गए। एक मई से पांच नवंबर तक कुल 70,991 परमिट जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed