फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Johar Social and Cultural Committee Bageshwar Vanraji Family

Pithoragarh News: वनराजियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करो

Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Johar Social and Cultural Committee Bageshwar Vanraji Family
पिथौरागढ़। जोहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति बागेश्वर के सदस्यों ने वनराजि गांवों का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने वनराजियों के साथ जिला मुख्यालय आकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें उन्होंने वनराजियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष पूजा जंगपागी ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों वनराजि क्षेत्र जमतड़ी के कंतोली और फुलतड़ी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान वनराजियों ने उन्हें बताया कि वह कठिन और दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। उनके गांव में यातायात की सुविधा नहीं है। महिलाओं को प्रसव के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें ब्लॉक एवं तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को मनरेगा का सही भुगतान नहीं किया जाता है। वनराजि गंभीर बीमारी, भुखमरी, कुपोषण, बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। कहा कि जमतड़ी, मदनपुरी, कूटा चौरानी, फूलतड़ी, गुना गांव अब भी मुख्य सड़क से काफी दूर हैं। चौरानी गांव पहुंचने के लिए आठ किमी और गुना गांव जाने के लिए सात किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के अभाव में छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए हैं। चौरानी गांव की दो गर्भवती की इसी साल यातायात की सुविधा न होने से मौत हो गई। उनके साथ समिति के पूरन सिंह टोलिया और वनराजि परिवारों की महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed