{"_id":"6064bf678ebc3e591351dffb","slug":"jogendra-of-pithoragarh-district-will-play-important-responsibility-in-two-international-competitions-pithoragarh-news-hld4200764125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले के जोगेंद्र दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले के जोगेंद्र दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह सौन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अड़किनी निवासी जोगेंद्र सिंह सौन (49) नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी और बांग्लादेश नेशनल गेम्स में रेफरी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जोगेंद्र नेशनल गेम्स ढाका (बांग्लादेश) में भारत की ओर से तकनीकी अधिकारी के रूप में प्रतिभाग करेंगे। एक से 31 मई तक भारत में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम का चयन एक से तीन अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें जोगेंद्र को भारतीय बॉक्सिंग संघ ने भारतीय बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।
वह चार से 11 अप्रैल तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाले नौवें नेशनल गेम्स में निर्णायक के रूप प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व जोगेंद्र सोफिया (बुल्गेरिया) में आयोजित स्ट्रेन्जा कप, पटियाला (पंजाब) में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग आदि प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्हें पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्र पंत, धारचूला हरीश धामी आदि ने बधाई दी है।