फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jnmnc blew the effigy of corruption

जनमंच ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जनमंच के पदाधिकारियों शुक्रवार को यहां भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। जनमंच का आरोप है कि जिले की सभी आवश्यक सेवाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। लोगों को पेयजल, बिजली, चिकित्सा की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। पेयजल के लिए घाट में अतिरिक्त पंप लगाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन यह कदम उठाने को कोई तैयार नहीं है। दो साल पूर्व जब धौलीगंगा परियोजना की बिजली से जिला मुख्यालय को जोड़ा गया तब से बिजली का संकट कम होने के बजाए बढ़ा है।
विज्ञापन

जनमंच की मांग है कि नगर में उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रसोईगैस वितरण का काम अन्य एजेंसियों को भी दिया जाए। जिला और महिला अस्पताल की बदतर हालत में सुधार लाया जाए। बिजली व्यवस्था सुधार के नाम पर किए जा रहे खर्च की उच्चस्तरीय जांच की जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों को चिन्हित कर उनको दंडित किया जाए। जनमंच के संयोजक भगवान सिंह रावत और सुबोध बिष्ट के नेतृत्व में पुतला दहन के समय गोदावरी देवी, नंदी देवी, नारायणी देवी, मदन सान्याल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed