फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JMS Didihat and Munsiyari in final

जेएमएस डीडीहाट और मुनस्यारी फाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
JMS Didihat and Munsiyari in final
डीडीहाट में फुटबाल टीमों के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेएमएस और मुनस्यारी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच जीआईसी के खेल मैदान में जेएमएस और ओगला के मध्य खेला गया। जेएमएस की ओर से हिमांशु ने एक गोल किया। इसके जवाब में ओगला के हिमांशु ने भी एक गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं रहे। पेनाल्टी शूट आउट में जेएमएस ने ओगला को एक-शून्य से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुनस्यारी और थल के मध्य खेला गया।

मुनस्यारी की ओर से मोंटी नित्वाल, राजू गोस्वामी, नितेश पांगती ने दो-दो गोल दागे। थल से नीरज कुमार ने गोल किया। मुनस्यारी ने 6-1 से मैच जीत लिया। रेफरी राहुल और लाइनमैन भुपेंद्र चौहान और भुप्पी खड़ायत रहे। इस मौके पर सभासद राजेंद्र बिष्ट, कवींद्र शाही, दिनेश बृजवाल, दिपेश जंगपांगी, माही बोरा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed