{"_id":"581a17dd4f1c1bac314371c1","slug":"jjut-open-defecation-free-gram-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजुट ग्राम पंचायत खुले में शौच से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजुट ग्राम पंचायत खुले में शौच से मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच की प्रथा से मुक्त हो चुका जजुट गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैविक खेती के लिए प्रसिद्ध गंगोलीहाट विकासखंड की जजुट ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति मिल गई है। ग्राम प्रधान की तत्परता से आज ग्राम पंचायत के हर परिवार के पास शौचालय है।
विज्ञापन
विकासखंड मुख्यालय के नजदीक बसे 105 परिवार वाले जजुट ग्राम पंचायत में वर्ष 2009-10 में कुछ शौचालयों का निर्माण स्वजल के माध्यम से हुआ था। बावजूद इसके ग्राम पंचायत में 25 परिवार शौचालय विहीन रह गए। अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए ग्राम प्रधान गिरीश जोशी ने गंभीरता से प्रयास किए।
विज्ञापन
प्रधान की सक्रियता से वर्ष 2015-16 में मनरेगा और हिमालयन ग्राम विकास समिति (एचजीवीएस) के सहयोग से 25 शौचालयों का निर्माण हुआ। ग्राम प्रधान गिरीश जोशी कहते हैं कि ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने में ग्राम पंचायत के लोगों का भी अहम योगदान रहा। एचजीवीएस के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन