{"_id":"57cb01434f1c1b3d782cd33c","slug":"jgudha-three-days-off-site-drinking-water-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"जग्यूड़ा-थल पेयजल योजना तीन दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जग्यूड़ा-थल पेयजल योजना तीन दिन से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर थल में पुतला फूंकते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान बेड़ीनाग का पुतला फूंका। व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने तीन दिन से बंद पड़ी जग्यूड़ा-थल पेयजल योजना को लेकर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कहा कि तीन दिन से बंद पेयजल योजना से क्षेत्र में पानी की समस्या ने विकराल रुप ले लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। पुराने स्रोतों से पीने का पानी लाया जा रहा है। लोगों का अधिकांश समय पानी भरने में ही बीत जाता है। विभाग को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं है। कहा कि यदि शीघ्र ही पेयजल योजना का ठीक नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में गणेश बिष्ट, श्याम चंद, बसंत लोहनी, जगदीश राम, गुड्डू आर्या, हर्ष बहादुर चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
पेयजल लाइन ठीक करने की मांग
पिथौरागढ़। भट्यूड़ा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी पाठक ने एडीबी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी का कहना है कि ऐंचोली-जाखपुरान मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण भट्यूड़ा की पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग और ठेकेदार को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। सामाजिक कार्यकर्ता विनीत पाठक ने कहा कि यदि शीघ्र पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में दीवान राम, विनोद जोशी, मोहन राम, फकीर राम, मनोज, अशोक आदि शामिल थे।
विज्ञापन