{"_id":"580ba2084f1c1b10307055e9","slug":"jesus-gave-humanity-the-message-of-protecting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीशू ने दिया संपूर्ण मानवता की रक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीशू ने दिया संपूर्ण मानवता की रक्षा का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मैथोडिस्ट चर्च में आत्मिक उन्नति कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइस्ट चर्च आफ इंडिया कानपुर की ओर से सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में चलाए जा रहे आत्मिक उन्नति महोत्सव में शनिवार को भी भव्य कार्यक्रम हुए। धर्म प्रचारकों ने कहा कि यीशू ने संपूर्ण मानवता की रक्षा का संदेश दिया था।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता सैमुएल सिंह ने कहा कि मानवता की रक्षा शांति और प्रेम से ही हो सकती है। ईसा मसीह ने भी यही संदेश दिया था। आज के दौर में सबसे बड़ी जरूरत शांति और प्रेम की है। उन्होंने कहा कि बाइबिल में ईसा मसीह के उपदेशों को पढ़ने से पता चलता है कि उसमें जीवन जीने के तरीके सिखाए गए हैं। मानवता की रक्षा कैसे की जाए, इसका भी संदेश दिया गया है। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती थे। खाती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शांति का संदेश जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने पिथौरागढ़ में पहली बार हो रहे इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम की सराहना की। क्राइस्ट चर्च कानपुर की राष्ट्रीय संयोजक रीतू सिंह, राजू शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आत्मिक उन्नति महोत्सव के कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहेंगे। शनिवार को भजन और प्रार्थना में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन