{"_id":"58b9a8ac4f1c1ba06483147f","slug":"jeep-fell-into-the-abyss-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जा रही महेंद्रा पिकप खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 वाहन से धारचूला राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 8.30 बजे बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जा रही महेंद्रा पिकप (यूके05 पीए119) रोजार के पास 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पय्यांपौड़ी निवासी भवान थापा पुत्र प्रेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भवान थापा लोक निर्माण विभाग धारचूला में क्लर्क थे। इसके अलावा गोठानी निवासी प्रेमसिंह ऐरी पुत्र भवान सिंह, सुनील दोगाल और कंचनपुर नेपाल निवासी भोजराज गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों घायलों को 108 से धारचूला राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। गोठानी निवासी बसंती देवी पत्नि मुहान सिंह, मुहान सिंह पुत्र हरसिंह और गोठानी निवासी चालक गंगा सिंह को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बलुवाकोट थाने के एसओ पूरन आगरी, धारचूला के एसडीएम राजकुमार पांडे, तहसीलदार आईबी मल घाटना स्थल पर पहुंचे। धारचूला संयुक्त अस्पताल के डॉ. एमएस जासवाल ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। जरूरत पड़ी तो हाय सेंटर रेफर किया जाएगा। बताया जाता है कि पिकप वाहन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेकेदार भीमसिंह वल्दिया का है।
विज्ञापन