{"_id":"56f2c1914f1c1b4e55f14d24","slug":"jeep-fell-into-the-abyss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, छह युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, छह युवक घायल
ब्यूराे/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट के पास गागरा में मंगलवार रात एक जीप सड़क पर पलटकर 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह युवक घायल हो गए। यह युवक रिश्तेदारों के यहां होली मिलने के लिए आ रहे थे। घायलों को रात में पुलिस और 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि डीडीहाट के छह युवक मंगलवार रात धारचूला में अपने रिश्तेदारों से मिलने आ रहे थे।
विज्ञापन
बलुवाकोट के पास गागरा में जीप सड़क से पलटकर 25 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इन युवकों ने खुद ही बलुवाकोट थाने की पुलिस और 108 सेवा को फोन किया। बलुवाकोट के थाना प्रभारी पीआर आगरी, 108 सेवा के भूपेंद्र परिहार और नरेंद्र कुमार ने बड़ी मुश्किल से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दुर्घटना में डीडीहाट निवासी जीप चालक नरेंद्र कुमार (25), सुरेंद्र कुमार (21), गोकुल कुमार (25), सुमित (23), जीवन सिंह (20) और दीपक कुमार (24) घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. एमएस जायसवाल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अस्पताल में रात में घायलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन