{"_id":"5fbd025d8ebc3e9c02168cbf","slug":"jeep-carrying-pensioners-from-jhulaghat-crashed-five-dead-pithoragarh-news-hld404996895","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत
विज्ञापन
जूलाघाट नेपाल के गोठलापानी मार्ग में दुर्घटनग्रस्त जीप।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट से पेंशनरों को लेकर जा रही जीप नेपाल के बैतड़ी जिले के सीमा बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों का बैतड़ी और धनगढ़ी के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मंगलवार दोपहर नेपाल के जूलाघाट से पेंशनरों को लेकर लौट रही जीप बाराकोट के पास 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में पेंशनर सतनाया बैतड़ी की कलावती चंद (75), भागीरथी पांडे (77), दशरथ चंद नगरपालिका पांच की पार्वती चंद (70) पार्वती देवी (72) और पाटन नगरपालिका पांच के कृष्ण लाबड़ (58) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता एसआई जनक बहादुर धामी ने बताया हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को बैतड़ी और गंभीर घायल चालक गोपाल कार्की को धनगढ़ी भेज दिया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।