फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JCB Will Open Closed Road

पमस्यारी रोड़ में बरसात के मौसम में तैनात रहेगी जेसीबी मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
JCB Will Open Closed Road
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट पमस्यारी रोड पर ग्रामीणों की ओर से अपने खर्चे पर जेसीबी मंगाकर सड़क पर फंसे ट्रक को निकालने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए पीएमजीएसवाई ने संबधित ठेकेदार को पूरे बरसात भर एक जेसीबी को पमस्यारी सड़क पर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरसात में डीडीहाट पमस्यारी सड़क के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को एक फंसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अपने खर्चे पर मशीन मंगाकर ट्रक को बाहर निकालने की खबर को अमर उजाला में ‘अधिकारियों ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद खोली सड़क’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पीमजीएसवाई के एई गुरप्रीत सिंह ने पमस्यारी सड़क पर काम करा रहे ठेकेदार को पूरी बरसात में एक जेसीबी को डीडीहाट पमस्यारी सड़क पर रखने के निर्देश दिए हैं। पीमजीएसवाई ने पमस्यारी सड़क के शेष भाग को भी सही करने का काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed