फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JCB machines deployed to open roads closed during monsoon season

Pithoragarh News: मानसूनकाल में बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात

Sun, 30 Jun 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
JCB machines deployed to open roads closed during monsoon season
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । मानसून काल में बारिश के दौरान मलबा आने से बंद सड़कों को खोलने के लिए डीडीहाट लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई ने डीडीहाट, मुनस्यारी की तमाम सड़कों में जेसीबी मशीनों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

बारीश से डीडीहाट के आदिचौरा- सीनी चामा, आदिचौरा-हुनेरा, डीडीहाट- दूनाकोट, डीडीहाट-थल, देवीसूना-कौली गराली सहित तमाम सड़कों में मलबा आ जाता है। इन सड़कों के बंद होने पर तुरंत खोलने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने जेसीबी मशीनों को किराये पर लेकर तैनात कर दिया है। वहीं मुनस्यारी और तल्ला जोहार की भी दर्जनों सड़कों में जेसीबी मशीन को तैनात किया गया है। लोनिवि के ईई अमनदीप राना ने बताया कि मानसून काल में सड़कों के बंद होने पर उन्हें तुरंत खोलने के लिए विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता गुरमीत कौर ने बताया कि पीएमजीएसवाई की तमाम सड़कों में जेसीबी मशीनों को तैनात कर दिया गया है। मशीनें तैनात होने से किसी भी सड़क के बंद होने पर तत्काल तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed