{"_id":"665764f53c887dc3670f3b55","slug":"jcb-helper-dies-after-being-hit-by-boulder-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113839-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी हेल्पर की मौत
Wed, 29 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
राकेश नेगी (फाइल फोटो)।
धारचूला (पिथौरागढ़)। एलागाड़-किमसेन सड़क पर बोल्डर की चपेट में आने से चमोली निवासी जेसीबी हेल्पर की मौत हो गई। जेसीबी ऑपरेटर कुंवर सिंह रावत ने बताया कि बुधवार सुबह हेल्पर राकेश नेगी (28) पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम पोस्ट भेटी, घाट, चमोली उनके साथ एलागाड़ से 100 मीटर दूर शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह कमरे में लौट आए।
काफी देर के बाद भी जब राकेश वापस नहीं आया तो उन्होंने मार्ग पर जाकर आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब आगे जाकर देखा तो पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से चोटिल होकर पह गिरा हुआ था। उन्होंने पुलिस और ठेकेदार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उप जिला चिकित्सालय धारचूला पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। संवाद