फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   jaurasi road accident didihat

Pithoragarh News: जौरासी सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
jaurasi road accident didihat
कनालीछीना/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील क्षेत्र की जौरासी सड़क पर अजेड़ा के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक रातभर खाई में ही गिरे रहे। सुबह पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अजेड़ा से अस्कोट की ओर जा रहा बोलेरो वाहन (यूके06 टीए 3250) बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे अजेड़ा से 100 मीटर आगे खाई में गिर गया। दुर्घटना का पता शुक्रवार सुबह छह बजे लग पाया जिसके बाद ग्रामीणों ने कनालीछीना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दुर्घटना में वाहन चालक घिंगरानी निवासी अभिषेक (22) पुत्र बंशी राम की मौत हो चुकी थी जबकि मूलरूप से तिकोनिया एवं हाल निवासी मदकोट के मनीष बिष्ट और अजेड़ा निवासी साहिल घायल हो गए। रात में हादसे की किसी को भी जानकारी नहीं होने के कारण घायलों को मदद नहीं मिल सकी। दोनों रात भर खाई में ही गिरे रहे। सुबह पुलिस के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का गड्ढा बना हादसे की वजह
पिथौरागढ़। घटना स्थल पर घायलों ने बताया कि सड़क पर गड्ढ़ा होने और विपरीत दिशा से एक अन्य वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से उनका वाहन खाई में गिर गया। लोगों का कहना था कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात लंबे समय से कह रही है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास शुरू नहीं किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed