फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jauljibi - Munsiyari road remained closed for 15 hours

15 घंटे बंद रही जौलजीबी- मुनस्यारी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jauljibi - Munsiyari road remained closed for 15 hours
भारी बारिश से बंद मदकोट-चौना सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/नाचनी। लगातार हो रही बारिश के कारण जौलजीबी मुनस्यारी सड़क 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इससे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। थल-मुनस्यारी सड़क भी तीन घंटे तक कई स्थानों पर बंद रही। दोनों ओर से सड़क बंद होने के बाद मुनस्यारी क्षेत्र में सब्जियां, रसोई गैस आदि सामान समय से नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने हरड़िया बेली ब्रिज का निरीक्षण कर लोनिवि को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थल- मुनस्यारी सड़क पातलथौड़ में पेड़ गिरने से काफी देर तक बंद रही। गिरगांव, गिन्नी बनिक में मलबा आने और सड़क के टूटने से मार्ग तीन घंटे से अधिक समय तक कई वाहन फंसे रहे। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क सेविला, सैंथल, कैंठी बैंड, चांदनी, शिव जल के पास मलबा आने से सड़क 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। किसी तरह सड़क खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से कारण मदकोट-चौना सड़क भी बंद चल रही है।
विज्ञापन

प्रभारी एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने तल्ला जोहर में भारी भूस्खलन से बंद सड़कों और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरड़िया में बैलीब्रिज के क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट और रामगंगा नदी में बन रही झील का भी जायजा लिया। इस दौरान लोनिवि के ईई जगदीश प्रसाद थपड़ियाल ने कहा कि गिरगांव में भूस्खलन के कारण -मुनस्यारी सड़क का हिस्सा टूट गया था, जिसे अब हल्के वाहनों के खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरड़िया में नाले के वैकल्पिक मार्ग पर भारी वाहन भी आसानी से आर-पार हो रहे हैं। बैलीब्रिज की सुरक्षा का कार्य रविवार तक पूरा हो जाएगा। एसडीएम ने नाले के कुछ भाग में चैनेलाइजेशन को आवश्यक बताते हुए सिंचाई विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए। सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को निरीक्षण और आकलन करने के लिए कहा। भैसखाल के रामगंगा में किए गए 900 मीटर चैनेलाइजेशन के काम पर एसडीएम ने नाराजगी प्रकट की। वहां एई पीसी पंत, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी, जेई कृष्णा पिपलिया, पटवारी मनीष प्रसाद भट्ट, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विनय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed