{"_id":"618577b12a86255c411e9774","slug":"jauljibi-mela-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4436478150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद होगा ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला और विकास प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद होगा ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला और विकास प्रदर्शनी
विज्ञापन
काली और गोरी नदी का संगम स्थल जौलजीबी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला 14 नवंबर से शुरू होगा। कोविड के कारण वर्षों पुराना ऐतिहासिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक जौलजीबी मेला नहीं हो पाया था लेकिन प्रशासन ने इस बार जौलजीबी मेला मनाने का निर्णय किया। इस मेले की तैयारी के लिए 28 अक्तूबर को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जौलजीबी में जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को मेला संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला 14 से 24 नवंबर तक लगेगा। मेले में लगने वाले स्टॉलों का आवंटन 10 नवंबर को किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से स्टॉल के लिए दो पासपोर्ट फोटो, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइलेंस या अन्य कोई पहचान पत्र लेकर आवंटन पत्र पटवारी चौकी मेला स्थल से प्राप्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जौलजीबी व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल, लीला बनंग्याल आदि लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने कहा कि कोविड के कारण दो साल तक मेला न होने से स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।
दो साल बाद मेला होने से स्थानीय 160 व्यापारी और मेला स्थल में लगभग 300-400 स्टाल लगाने वाले लोगों को लाभ होगा। अध्यक्ष ने प्रशासन से मेले को भव्य रूप से कराने की मांग की है। उन्होंने लोगों को सरकार की कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की।