{"_id":"5300184050ae8ff2949672d7cdb1d8da","slug":"jauljibi-fair-rafting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जौलजीबी मेले में राफ्टिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में राफ्टिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी मेले में राफ्टिंग का अपना अलग आकर्षण हो रहा है। तीन दिन के भीतर कुमाऊं मंडल विकास निगम 154 लोगों को महाकाली में राफ्टिंग करा चुका है।
विज्ञापन
इसके लिए पांच राफ्टर और कयाक यहां पहुंचाए गए हैं। केएमवीएन के कुशल प्रशिक्षक लोगों को महाकाली की लहरों से खेलने का गुर सिखा रहे हैं।
निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि रोज नए लोगों को राफ्टिंग कराई जा रही है। पांच दिन तक चलने वाली राफ्टिंग के दौरान रोज नए लोगों को इस रोमांच का अनुभव कराया जाएगा।
विज्ञापन
राफ्टिंग कराने के लिए प्रशिक्षक देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, मनोहर सिंह, आशीष राय, रोहित गुंज्याल, आनंद पाठक और अनिल पाल नियुक्त किए गए हैं। रोज कम से कम पांच किलोमीटर का रिवर रन किया जा रहा है। दो शिफ्टों में राफ्टिंग हो रही है।
विज्ञापन